16 Apr 2024, 17:47:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान नहीं इस खान के साथ होगा बॉबी देओल का ड‍िज‍िटल डेब्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 1:38PM | Updated Date: Apr 17 2019 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल किंग खान शाहरुख खान के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। बॉबी ने पिछले वर्ष प्रदर्शित सलमान खान की फिल्म रेस-3 में काम किया था। उन्हें अब शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिल गया है। बताया जा रहा है कि बॉबी जल्द ही शाहरुख के साथ डिजिटल डेब्यू करेंगे।
 
कहा जा रहा है कि बॉबी ने शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के साथ एक प्रोजेक्ट साइन किया है। ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख के साथ बॉबी देओल की जोड़ी किसी प्रोजेक्ट के लिए बनेगी। इस फिल्म को शाहरुख खान प्रोड्यूस करेंगे लेकिन दोनों स्टार्स का क्या रोल होगा इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »