29 Mar 2024, 20:46:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली एक और बिग बजट फिल्म आरआरआर  बना रहे हैं। इस फिल्म में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण तेजा लीड रोल में है। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और आलिया भट्ट भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। पहले ब्रिटिश अभिनेत्री डेजी एडगर जोन्स भी फिल्म का हिस्सा बनने वाली थीं, लेकिन बाद में कुछ निजी कारणों के चलते उन्होंने फिल्म से अपने हाथ खींच लिए। अब मेकर्स उनकी जगह श्रद्धा कपूर को कास्ट करने का मन बना रहे हैं। डेजी फिल्म में एनटीआर के अपोजिट नजर आने वालीं थीं।  आरआरआर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई कि ब्रिटिश एक्ट्रस अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। वहीं श्रद्धा को लेकर मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है। अगर श्रद्धा इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो वो जूनियर एनटीआर के अपोजिट नजर आएंगी।श्रद्धा की बात करें तो वो फिल्म साहो से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं और फिल्म  आरआरआर से वो तमिल फिल्म का हिस्सा भी बन जाएंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »