20 Apr 2024, 11:39:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट दबंग स्टार सलमान खान के साथ काम करने को लेकर रोमांचित है। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली, सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ बनाने जा रहे हैं। पहली बार सलमान और आलिया एक साथ किसी फिल्‍­म में नजर आने वाले हैं। आलिया ने सलमान के साथ अपने अनयूजअल पेयरिंग' पर बात की है। उन्होंने  कहा कि इस कास्टिंग के पीछे एक कारण है। उन्­हें भी नहीं लगता था कि यह कॉम्बिनेशन पॉसिबल है। आलिया ने बताया भंसाली के पास विजन है। लोग बहुत जल्‍­दी जज करने लगते हैं। इस कास्टिंग के पीछे एक वजह है। मैं सलमान के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं। यह एक दिलचस्प सफर होगा और सलमान सच में बहुत दयालु हैं। दोनों की साथ में मैजिकल जोड़ी है और मैं इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं। आलिया की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍­म ‘कलंक’ के प्रमोशन में व्यस्‍­त हैं। अभिषेक वर्मन निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्‍­त जैसे स्‍­टार्स भी नजर आएंगे। फिल्‍­म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »