28 Mar 2024, 23:38:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियों में शादी के बाद अगर किसी की ब्रांड वैल्यू में तेजी से गिरावट आई है तो वह हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस। प्रियंका को अब नए ब्रांड मिलना बहुत कम हो गया है और ब्रांड एंडोर्समेंट के उनके पुराने करार भी धीरे धीरे चुकते जा रहे हैं। हिंदी सिनेमा में खाली हुई इस जगह को तेजी से भरती जा रही हैं, आजकी यंग जनरेशन की सबसे फेवरेट अदाकारा दिशा पाटनी। दिशा हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी टाइगर के साथ अपने अफेयर को लेकर तो कभी अपने नए ब्रैंड एंडोर्समेंट्स को लेकर। ऐसे ही एक मशहूर ब्रैंड के नए प्रोटक्ट्स को लॉन्च करने पहुंची दिशा मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में पहुंचीं तो उनके चाहने वालों ने उन्हें सिर आंखों पर बिठा लिया। कार्यक्रम स्थल के बाहर दिशा को देखने वालों की भारी भीड़ जमा रही और भीतर भी लोगों ने खूब धमाल किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »