19 Apr 2024, 18:12:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दो दिलों का मिलना हमेशा चुपके चुपके ही होता है और फिलहाल इस आंख-मिचोली का खेल मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर खेल रहे हैं। इनके बीच के प्यार के किस्से तो कई सालों से थे लेकिन अब धीरे धीरे ये दोनों अपने रिलेशनशिप को सबके सामने स्वीकारने लगे हैं। सीधे सीधे ना सही मगर इनके इशारे तो यही कहते हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। डेट ही नहीं इनकी शादी की खबरें भी बहुत फैल रही हैं। और इन सभीं खबरों के बीच अब मलाइका और अर्जुन एक साथ मुंबई के हॉस्पिटल में नजर आए हैं। बॉलीवुड हाउस पार्टी, मूवी डेट्स और हॉलिडे के अलावा हाल ही में ये दोनों हॉस्पिटल जाते हुए स्पॉट किये गए। मलाइका और अर्जुन दोनों एक साथ एक गाड़ी से निकले लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। इन खबरों के पीछे क्या वजह है, यह तो मलाइका और अर्जुन ही जानें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »