29 Mar 2024, 03:30:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। देश में 11 अप्रैल  से शुरू होने वाले आम चुनाव का आखिरी चरण 19 मई को होगा। वहीं, 23 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। ऐसे में बात करेंगे उन बॉलीवुड स्टार्स की जिनका वोटिंग लिस्ट में दूर-दूर तक नाम नहीं है। लोकसभा चुनाव की वोटिंग लिस्ट से अभिनेत्री कटरीना कैफ का नाम भी नदारद है। उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है जिसके चलते उनके पास भारत का मताधिकार नहीं है। श्रीलंकाई ब्यूटी और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म मनामा  में हुआ था। ऐसे में उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है।बॉलीवुड में फिल्म 'रॉकस्टार' से नाम कमाने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी भारत में रहकर भी वोट नहीं डाल सकतीं।
 
उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। उनके पास अमेरिकी पास पोर्ट और नागरिकता है।आलिया भट्ट के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। जी हां, उनकी मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। यही कारण है कि आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और नागरिकता है। लिस्ट में फ्लॉप एक्टर इमरान खान का भी नाम आता है। वह अमेरिका के विस्कॉन्सिन के शहर मेडिसन में पैदा हुए थे। लेकिन मां-बाप के तलाक के बाद उन्हें कैलिफोर्निया जाना पड़ा। उनके पास अमेरिकी नागरिकता और पासपोर्ट है। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की। बता दें कि अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता और उनका पासपोर्ट भी कनाडा से पंजीकृत है।  अक्षय कुमार का नाम भारत की वोटिंग से लिस्ट गायब है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »