24 Apr 2024, 00:25:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वरुण धवन ने किया खुलासा, बताया कौन भेजता है उन्‍हें न्यूड फोटोज?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 4:12PM | Updated Date: Apr 11 2019 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने एक ऐसी बात का खुलासा किया है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। वरुण को इनबॉक्स में न्यूड फोटो भेजी जाती हैं। जी हां! इस बात को वरुण ने खुद अरबाज खान के चैट शो 'पिंच' में बताया है। 
 
दरअसल अरबाज खान ने अपने शो 'पिंच' में बातचीत के दौरान वरुण को वह सारे हेट मैसेज पढ़कर सुनाए जो उन्हें लोग सोशल मीडिया पर भेजते हैं। वरुण इन सभी का जवाब बड़े कूल अंदाज में दिया। वरुण ने माना कि कुछ अगर लोग उन्हें ट्रोल करते हैं तो उससे कहीं ज्यादा लोग उन्हें प्यार भरे मैसेज भेजते हैं। इसलिए वह नेगेटिव कमेंट करने वालों पर ध्यान नहीं देते। 
 
लेकिन वीडियो में हम देख सकते हैं कि जब अरबाज ने पूछा कि वरुण को सोशल मीडिया पर कौन सी चीज सबसे ज्यादा अपसेट करती है तो उन्होंने बताया कि कई लोग उन्हें ऑलमोस्ट न्यूड फोटोज इनबॉक्स करते हैं। उस समय उन्हें बहुत गुस्सा आता है। 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही मल्टीस्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कलंक' में लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। 'कलंक' 17 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वह एक बार फिर से आलिया के अपोजिट नजर आएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »