28 Mar 2024, 20:32:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर के डॉन 3 में काम करने की खबर बकवास : जोया अख्तर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2019 2:20PM | Updated Date: Apr 10 2019 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जोया अख्तर का कहना है कि फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह के काम करने की खबर बकवास है। बॉलीवुड में चर्चा हो रही थी कि शाहरुख खान अब डॉन 3 का हिस्सा नहीं हैं और अब उनकी जगह रणवीर सिंह डॉन फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने वाले हैं। 
 
चर्चा यह भी है कि फरहान अख्तर को जोया अख्तर ने ही रणवीर सिंह का नाम सुझाया है। जोया अख्तर से जब इस बारे में पूछा गया तो तो उन्होंने कहा न तो मैं शाहरुख खान हूं, न ही रणवीर सिंह हूं और न ही फरहान अख्तर हूं। मैं इस सवाल का कोई जवाब नहीं दूंगी। पता नहीं ये सब खबरें कहां से आती हैं।
 
जोया ने रणवीर सिंह को लेकर गली बॉय बनाई है। जोया से जब पूछा गया कि क्या वह एक बार फिर से किसी प्रोजेक्ट पर रणवीर सिंह के साथ काम करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं ये सब खबरें कहां से आती हैं। इस बात में भी फिलहाल कोई सच्चाई नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »