29 Mar 2024, 20:05:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर सिंह के साथ मानुषी छिल्लर करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 3:59PM | Updated Date: Apr 9 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है। मानुषी छिल्लर के फिल्मों में एंट्री को लेकर खूब चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि मानुषी छिल्लर, यशराज फिल्म्स के अगले प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।
 
पद्मावत, सिम्बा और गली बॉय जैसी एक के बाद एक, तीन हिट मूवीज देकर रणवीर सिंह इस वक्त सफलता के पंख पर सवार हैं। उनकी अगली फिल्मों की लिस्ट में 83 और तख्त शामिल हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह अब अपने डेब्यू प्रोडक्शन हाउस के साथ दोबारा काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
 
कहा जा रहा है कि यशराज बैनर के तले बनने वाली इस फिल्म में उनके अपोजिट पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर होंगी। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे। रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात का निर्देशन भी मनीष शर्मा ने ही किया था। कहा यह भी जा रहा है कि मानुषी को रणवीर के साथ फिल्म के लिए पेयर जरूर किया गया है लेकिन मानुषी, फराह खान की फिल्म से डेब्यू करेंगी। फराह खान की इस फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »