29 Mar 2024, 01:14:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

क्या स्त्री के सीक्वल में राजकुमार राव की जहग होंगे वरूण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 3:44PM | Updated Date: Apr 4 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी पिछले साल प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म स्त्री में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी है। अब कहा जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स इसके सीक्वल 'स्त्री 2' पर काम कर रहे हैं। 
 
इस फिल्म में वरुण धवन को कास्ट किया जा सकता है और वरुण भी इस फिल्म में काम करना चाहते हैं। हालांकि फिल्म की टीम की राजकुमार राव के साथ अच्छी बॉडिंग है लेकिन वह अभी इस उलझन में हैं कि सीक्वल में किस हीरो को लीड रोल में लिया जाए। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि इस फिल्म में पिछली फिल्म की तरह राजकुमार राव दिखेंगे या इस बार वरुण धवन इसके हीरो होंगे।
 
वरुण की इस महीने अगली फिल्म 'कलंक' रिलीज होने जा रही है जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट दिखाई देंगी। फिल्म का ट्रेलर हाल में रिलीज किया गया है और फैन्स उसे काफी पसंद कर रहे हैं। दूसरी ओर राजकुमार राव इस समय अपनी अगली फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग में बिजी हैं जिसमें उनके साथ कंगना रनौत नजर आएंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »