28 Mar 2024, 23:52:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई में उनका म्यूजिक लेबल इंकइंक लॉन्च किया। इस मौके पर पत्रकारों से हुई विशेष बातचीत में रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी बहुत अच्छी गायक है लेकिन सबके सामने वह नहीं गातीं। मौज मस्ती के मूड में आये रणवीर सिंह ने बताया कि अपनी पत्नी दीपिका सिर्फ और सिर्फ उनके लिए ही गाना गाती है। जिसके बाद वहां पर उपस्थित सभी लोग हंस पड़े।  इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने इस मौके पर तीन उभरते हिपहॉप गायको को भी लांच किया। उन्होंने एक के वीडियो भी लॉन्च किया। रणवीर सिंह ने कहा कि वह उभरते गायकों को मौका देना चाहते हैं। इसलिए भी यह जरूरी था क्योंकि हिंदुस्तानी हिपहॉप म्यूजिक अभी भी बहुत ही शुरूआती दौर में है और उसके लिए बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »