25 Apr 2024, 01:53:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सलमान खान प्रोडक्शन की आगामी फिल्म नोटबुक आज थिएटर में रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता जहीर इकबाल व अभिनेत्री प्रनूतन बहल अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। अभिनेता सलमान खान ने अपने पिता लेखक सलीम खान, अभिनेता सोहेल खान व सोहेल खान के बेट निर्वाण खान, आयुष शर्मा, अलविरा खान अग्निहोत्री, विवेक अग्निहोत्री के साथ फिल्म को देखा।

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में सोनाक्षी सिन्हा, बॉबी देओल, वत्सल सेठ, काजोल, अनिल कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नाडिस, सलीम खान, अभिमन्यु दसानी, कीर्ति सैनन, सोहेल खान, लुलिया वंतूर, नोटबुक के कलाकार जहीर खान व प्रनूतन बहल ने भाग लिया। फिल्म के बारे में मुकेश छाबड़ा ने लिखा, नोटबुक को देखकर काफी अच्छा लगा। फिल्म की सरलता व कश्मीर की वादियों में बेहद सुंदर प्रेम कहानी नितिन कक्कड़ द्वारा बहुत ही प्रभावी तरीके से कही गई है। इस फिल्म के जरिए जहीर इकबाल व प्रनूतन बहल का बॉलीवुड में स्वागत है।

सिद्धार्थ कन्नान ने लिखा कि नोटबुक बहुत ही सरल कहानी व ईमानदारी से भरी है। इसका संगीत लोगों से इसे जोड़ता है। नोटबुक का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के साथ मुराद खेतानी व सिने1 स्टूडियो के अश्विन वार्डे ने किया है। इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »