29 Mar 2024, 17:50:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस मामले में सलमान-शाहरुख से आगे निकली आलिया भट्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 6:07PM | Updated Date: Mar 27 2019 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इसकी खुशी मनाते हुए और उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचाने के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद देते हुए आलिया ने बुधवार को फोटो-शेयरिंग एप पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। एक मिनट के वीडियो में उनके सात साल के फिल्मी सफर की झलकियां हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "अब तक का सफर काफी शानदार रहा..लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है। तीन करोड़। हालांकि फॉलोअर्स की रेस में आलिया से अभी दीपिका पादुकोण आगे हैं।
 
दीपिका  के 33 मिलियन फॉलोअर हैं। लेकिन आलिया ने इस रेस में कटरीना कैफ और दूसरे तमाम सितारों को पछाड़ दिया है। कटरीना के अब तक 19 मिलियन फॉलोअर हैं। वहीं बॉलीवुड के बड़े स्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान के फॉलोअर्स पर नजर डालें तो सलमान खान के अब तक 21 मिलियन नफॉलोअर्स हैं। जबकि शाहरुख खान के फॉलोअर्स की संख्या 16 मिलियन है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »