24 Apr 2024, 00:43:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर आने वाली फिल्म में बॉक्सर का किरदार निभाते नजर आएंगे। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक्स फिल्मों का चलन जोरों पर है। शाहिद भी इस ट्रेंड को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। वह भी एक ऐसी बायोपिक को प्रोड्यूस करने की तैयारी में हैं जो हर दर्शक को बेहद इमोशनल कर देने वाली है। शाहिद कपूर अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं जिसमें वे भारत के मशहूर बॉक्सर 'डिंग्को सिंह' की बायोपिक दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। इस फिल्म को बहुत जल्दी फ्लोर पर लाने की तैयारी है।
 
इस फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन करेंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर स्क्रिप्ट पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि  डिंग्को सिंह की लाइफ को देखते हुए हो सकता है कि फिल्म पहले मणिपुर उसके बाद दिल्ली में शूट की जाए। यह फिल्म मणिपुर के जाने माने बॉक्सर  डिंग्को सिंह की जिंदगी पर आधारित होगी जिन्होंने मात्र 19 साल कि उम्र में 'बैंकॉक एशियाई गेम्स' में भारत को गोल्ड मेडल जिताया था।  डिंग्को सिंह की जिंदगी उतार चढ़ाव से भरी थी। निर्देशक राजा कृष्णा मेनन अभी इस फिल्म के लिये रिसर्च कर रहे हैं और इसे पर्दे पर उतारने में वक्त लगेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »