23 Apr 2024, 14:14:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 14 फरवरी को जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा बॉलीवुड जगत गुस्‍से में है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। पूरा देश जवानों की शहादत पर नमन कर रहा है। अब मशहूर स‍िंगर आशा भोंसले ने भी जवानों को श्रद्धांजलि दी है। 

आशा भोंसले ने इस घटना पर कहा है कि यह घटना बेहद निंदनीय है। हमारी सेना के जवानों की वजह से ही हम सुरक्षित हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं स्वयं कुछ नहीं कर सकती हूं। लेकिन यदि मैं जवान होती तो मिलट्री में चली जाती। उन्‍होंने इस दुख की घड़ी में जवानों के परिवार के साथ खड़े होने की अपील की है। आशा जी ही नहीं, इस आतंकी हमले को देख कर अन्‍य बॉलीवुड एक्‍टर्स काफी गुस्‍से में हैं और सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।

आतंकवादियों की इस कायराना हरकत पर एक्‍टर अजय देवगन ने लिखा था- भयानक और घृणित। गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वहीं, अभिषेक बच्‍चन ने लिखा- #Pulwama से आई ऐसी ही भयानक खबर। आज जब लोग प्यार का जश्न मना रहे हैं, तो नफरत उसे और बदसूरत बना देती है। शहीदों और उनके परिवारों के लिए मेरे विचार और प्रार्थना।
 
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कुछ खास लोगों पर निशाना साधा था। सोनू निगम ने वीडियो को कैप्शन दिया था- Being Secular। 1 मिनट 31 सेकंड के वीडियो में सोनू निगम ने कहा- सुना है कि आप लोग काफी बवाल मचा रहे हैं क्योंकि सीआरपीएफ के कुछ जवान, कुछ 44 लोग या 440 लोग मारे गए। सीरआरपीएफ के जवानों की शहादत पर आप क्यों अफसोस मना रहे हैं। सोनू कहते हैं- आप तो भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसी सोच रखने वाले सेक्युलर लोग हैं। इसमें दुख मनाने वाली क्या बात हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »