18 Apr 2024, 22:38:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की ‘बार्बी गर्ल ’कैटरीना कैफ का कहना है कि वह अभी सिंगल है। कैटरीना और रणबीर कपूर ने लगभग छह साल तक डेट किया। माना जा रहा था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन उससे पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया।
 
कैटरीना ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर पहली बार बात की है। उन्होंने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया है। जब इस बारे में कैटरीना से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह वास्तव में इस बारे में नहीं जानती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कभी अपनी रिलेशनशिप के बारे में बात कर भी पाएंगी या नहीं। उन्होंने कहा कि वह इस समय सिंगल हैं और कोई भी सिंगल रह सकता है।
 
कैटरीना इन दिनों सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म 'भारत' में काम कर रही है।इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म में दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »