28 Mar 2024, 16:21:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

यह फिल्म देखकर वेलेंटाइन डे का जश्न मनाएंगी दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2019 10:49AM | Updated Date: Feb 14 2019 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने अभिनेता-पति रणवीर सिंह की नई रिलीज 'गली बॉय' देखते हुए शादी के बाद का अपना पहला वेलेंटाइन डे मनाएंगी। 
 
दीपिका ने मंगलवार को यहां फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल फैशन अवॉर्डस 2019 में मीडिया से कहा, "मुझे लगता है कि मैं वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही फिल्म 'गली बॉय' देखूंगी। मेरे माता-पिता भी शहर में होंगे, इसलिए उनके साथ भी वक्त बिताऊंगी।"
 
रणवीर, दीपिका दोनों वर्ष 2018 के अंत में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद उनके पति जहां फिल्म 'सिम्बा' में नजर आ चुके हैं, वहीं शादी के बाद दीपिका का पर्दे पर नजर आना बाकी है। वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में दिखेंगीं। यह एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है।
 
फिल्म के बारे में दीपिका ने कहा, "मैं ज्यादा खुलासा नहीं कर सकती। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि हमने तैयारी शुरू कर दी है। अगले महीने से फिल्म की शूटिग शुरू होगी।"
 
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित 'गली बॉय' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट प्रमुख भूमिका में हैं और यह एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »