28 Mar 2024, 21:39:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बादशाह बनेंगे अभिनेता, सोनाक्षी के साथ करेंगे काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 12:56PM | Updated Date: Feb 12 2019 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने रैपर-सिंगर बादशाह अब अभिनेता बनने जा रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म में कई सुपरहिट गीत गा चुके बादशाह अब एक्टिंग टैलेंट भी दिखाने को तैयार हैं। बादशाह जल्द ही बड़े बर्दे पर एक्टिंग करते नजर आएंगे। बादशाह, सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शिल्पी दास गुप्ता करेंगी। जहां बादशाह के लिए यह एक्टिंग का पहला मौका होगा, वहीं शिल्पी भी पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन करेंगी।
 
फिल्म में सोनाक्षी और बादशाह के अलावा वरुण शर्मा, अन्नू कपूर, कुलभूषण खरबंदा और नादिरा बब्बर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि बादशाह फिल्म में एक सिंगर का किरदार निभाएंगे। उनका किरदार पूरी तरह से पंजाबी है। बादशाह ने यह बात स्वीकार की है कि वह एक्टिंग करने को लेकर थोड़े नर्वस हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सोनाक्षी के साथ काम करने को लेकर वह रिलैक्स हैं।
 
बादशाह ने कहा,‘‘इस साल एक प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने और एक एक्टर के तौर पर डेब्यू करने के अलावा मैंने कई चीजें पहली बार की हैं। भूषण जी और मृग ने मुझे आश्वस्त किया कि रोल मेरे हिसाब से परफेक्ट है। यह एक बहुत अनूठी फिल्म है और इससे मेरे चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है।’’ बादशाह जल्द ही पंजाब में इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »