29 Mar 2024, 17:38:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी’ का नया पोस्टर शेयर किया है। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म केसरी को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था। अक्षय ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज किया था। फिल्म 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इसके पहले पोस्टर को फैंस ने काफी पसंद किया था।
 
अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए यह बताया है कि जल्दी ही केसरी से जुड़े कुछ और पन्­ने खुलेंगे। साथ ही केसरी के नए पोस्‍टर को भी शेयर किया है। इस पोस्टर में अक्षय पगड़ी पहने हुए हाथों में तलवार लिए हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1897 ब्रिटिश इंडियन आर्मी और अफगान-पश्तो मिलिट्री के बीच सारागढ़ी में हुई लड़ाई पर आधारित है, जिसमें 21 सिखों ने 10,000 अफगानियों के खिलाफ 1897 में लड़ाई की थी।
 
अक्षय ने पहले भी सारागढ़ी लड़ाई की वर्षगांठ को मनाने के लिए इंस्टाग्राम इसके पोस्टर को रिलीज किया था। इस फिल्म को अक्षय और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ ही परिणीति चोपड़ा सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »