29 Mar 2024, 05:53:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब व्यक्ति मानते हैं रणवीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 11:21AM | Updated Date: Feb 12 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ,दीपिका पादुकोण से शादी होने के बाद खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब व्यक्ति मानते हैं। रणवीर ने यह बताया है कि दीपिका पादुकोण अपने हाथों से उन्हें क्या बनाकर खिलाती हैं। रणवीर ने बताया है कि उनके दिन की शुरूआत उनकी पहली चाय से होती है। दीपिका सबसे पहले रणवीर के लिए चाय बनाती हैं। इसके बाद दीपिका रणवीर के लिए एक स्पेशल रसम और चावल बनाती हैं, जो उन्हें बेहद पसंद है। 
 
दीपिका बिना नाश्ता किए रणवीर को जाने नहीं देती हैं। रणवीर ने कहा कि, उनके दिन की शुरुआत भजन के साथ भी होती है। क्योंकि दीपिका सुबह जैसे ही जागती हैं वो भजन लगा देती हैं। दीपिका को भजन काफी पसंद है। वो भजन लगाने के बाद कुछ और सुनती हैं। दीपिका को उनकी तरह का ही संगीत पसंद है। 
 
रणवीर ने कहा कि दोनों की च्वाइस में बहुत अंतर भी है। कुछ म्यूजिक कलेक्शन मेरे ऐसे हैं, जो दीपिका नहीं सुनती हैं। वह थोड़े मेलोडियस गाने सुनना ज्यादा पसंद करती हैं। जबकि मैं उनकी पसंद का हर संगीत सुन लेता हूं। उल्लेखनीय है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले साल नवंबर में इटली के लेक कोमो में परिवार और दोस्तों को मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की शादी सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से हुई थी। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में व्यस्त है। वहीं, दीपिका पादुकोण भी जल्द ही फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »