17 Apr 2024, 02:11:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हैदराबाद : तेलुगू टीवी अभिनेत्री नागा झांसी ने की खुदकुशी, लगाई फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 12:32PM | Updated Date: Feb 6 2019 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। टीवी कलाकार नागा झांसी ने श्रीनगर कॉलोनी में पंखे से फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि टीवी कलाकार नागा झांसी का बीते दिनों हैदराबाद में विजयवाड़ा के एक युवक से परिचय हुआ। यह परिचय प्रेम संबंध बना। यह संबंध बीते कई महीनों तक जारी रहा।
 
झांसी के माता-पिता उन दोनों की शादी के लिए स्वीकृती दी, लेकिन प्रेमी के माता-पिता ने उनकी शादी से इनकार किया। बताया जा रहा है कि प्रेमी के माता-पिता के संबंध राजनीतिक गलियारों से है। नागा झांसी कृष्णा जिले के मुदिनेपल्ली की रहने वाली थी।
 
झांसी के रिश्तेदार ने बताया कि उनके इस प्रेम संबंध से खफा थे। इसके अलावा प्रेमी और उसके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस क्रम में मानसिक रूप से असंतुलित टीवी कलाकार झांसी ने गले में फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। बता दें कि झांसी ने पवित्र बंधन व अन्य महत्वपूर्ण टीवी सिरियल्स में भूमिका निभाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »