28 Mar 2024, 22:56:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता तुषार कपूर तब सुर्खियों में आए थे, जब वह सरोगेसी के जरिए बिना शादी के बाप बने थे। अपने भाई के ही नक्शे कदम पर चलते हुए अब एकता कपूर भी सरोगेसी के ही जरिए मां बनीं हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म 27 जनवरी को हुआ, जिसके बाद से ही बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
 
जिक्रयोग है कि एकता इस बात का कई बार जिक्र कर चुकी हैं कि वह शादी नहीं करना चाहतीं, लेकिन तुषार के बेटे लक्ष्य के जन्म के बाद उनके मन में मां बनने की इच्छा जागी थी। एकता को बधाई देते हुए फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने लिखा 'आज सुबह की सबसे शानदार न्यूज. बहुत-बहुत बधाई एकता। भगवान आपके बच्चे को सेहत और खुशियां बख्शे, ढेर सारी मस्ती।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »