29 Mar 2024, 03:03:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनम कपूर को लेकर फिल्म बनाएंगे विधु विनोद चोपड़ा!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2019 3:40PM | Updated Date: Jan 30 2019 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा, सोनम कपूर को लेकर फिल्म बना सकते हैं। विधु विनोद चोपड़ा फिल्‍म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम कपूर की परफॉर्मेंस देखकर काफी इम्प्रेस हुए हैं। वह चाहते हैं कि सोनम उनकी अगली प्रॉडक्शन फिल्म में लीड रोल प्ले करें। माना जा रहा है कि यह मुन्नाभाई फ्रेंचाइज की अगली किस्त हो सकती है। विधु विनोद चोपड़ा को सोनम ने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के जरिए 1942: अ लव स्टोरी की मनीषा कोइराला की याद दिलाई है।

वह अपनी अगली मुन्नाभाई फिल्म में सोनम को कास्ट करने के फेवर में हैं। इससे पहले सोनम ने संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में भी छोटा सा रोल प्ले किया था। इस फिल्म को भी विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। 'संजू में सोनम का रोल छोटा था और विनोद ने उनसे वादा किया था कि अगली फिल्म में वह उन्हें बड़ा मौका देंगे। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के जरिए विनोद ने अपना वादा पूरा किया लेकिन अब वह सोनम के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »