29 Mar 2024, 18:52:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'भारत' का टीजर हुआ रिलीज, कई अवतार में नजर आए सलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2019 4:36PM | Updated Date: Jan 25 2019 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्‍म 'भारत' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह छोटा सा टीजर देखने में काफी दमदार है। टीजर, सलमान खान की बुलंद आवाज से शुरू होता है जिसमें वह अपना नाम भारत बताते हुए नजर आते हैं। 

1 मिनट 26 सेकेंड के टीजर में केवल सलमान खान आग में बाइक लिए डायलॉग बोलते हुए नजर आए। अपने इस टीजर को सलमान खान ने ट्विटर पर शेयर किया है और कैप्‍शन में लिखा- 'एक व्यक्ति और राष्ट्र की यात्रा एक साथ, यहां है 'भारत'। 

सलमान खान की फ‍िल्‍म भारत ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फ‍िल्‍म को अली अब्‍बास जफर ने डायरेक्‍ट किया है, जिनके साथ सलमान खान पहले सुल्‍तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍में दे चुके हैं।
 
सलमान खान की इस फिल्‍म में कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी के भी खास करैक्‍टर बताए जा रहे हैं। वहीं जैकी श्रॉफ भी भारत में एक खास रोल में नजर आएंगे।
 
बताया जा रहा है कि जैकी श्रॉफ जहां सलमान खान के प‍िता के रोल में होंगे वहीं कैटरीना उनकी वाइफ का किरदार न‍िभाएंगी। दिशा पाटनी का रोल भारत में सलमान खान की बहन का बताया जा रहा है। फ‍िल्‍म में सुनील ग्रोवर भी एक अहम किरदार में हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »