28 Mar 2024, 20:24:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अब इस स्टार अभिनेत्री का बेटा करेगा बॉलीवुड में डेब्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2019 11:03AM | Updated Date: Jan 25 2019 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी के पुत्र प्रियंक शर्मा बॉलवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। पद्मिनी और निर्माता प्रदीप शर्मा के पुत्र प्रियंक शर्मा भी अब फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम सब कुशल मंगल है। इस फिल्म को शाद अली, मणिरत्नम और शिमीत अमीन के असिस्टेंट रह चुके करण कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं, जिनकी ये पहली फिल्म है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। इसी फिल्म को निर्माता नितिन मनमोहन की बेटी प्राची प्रोड्यूस करेंगी। साथ ही अक्षय खन्ना को भी अहम रोल दिया गया है।
 
पद्मिनी ने अपने बेटे के बॉलीवुड डेब्यू की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रियंक पर फिल्मों में जाने का कोई दवाब नहीं रहा था और वो अपनी पसंद से इस फील्ड में आ रहे हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के ली स्ट्रासबर्ग इंस्टीट्यूट से एंिक्टग का कोर्स किया है। फिल्म सब कुशल मंगल एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसे करण ने ही लिखा है। ये फिल्म झारखंड से जुड़ी कहानी होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »