29 Mar 2024, 16:20:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन, अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ी जमाने जा रहे हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक शंकर ने वर्ष 1996 में तमिल और हिंदी में फिल्म इंडियन बनाई थी। फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। फिल्म में कमल हसन, मनीषा कोइराला और उर्मिला मतोडकर ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
 
अब इस फिल्म फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में इंडियन-2 का मुहूर्त हुआ और इस मौके पर कमल हासन खाकी वर्दी वाले लुक में थे। फिल्म में काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका में हैं। चर्चा थी कि शंकर 2.0 के बाद अपनी फिल्म में फिर से अक्षय कुमार को रिपीट कर रहे हैं। अक्षय इंडियन 2.0 में विलेन का रोल निभा सकते हैं। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिये अभिषेक बच्चन का चयन किया जा सकता है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »