29 Mar 2024, 14:50:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ-अनिल और गोविंदा को आदर्श मानते हैं रणवीर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 12:51PM | Updated Date: Jan 19 2019 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह अमिताभ बच्चन ,अनिल कपूर और गोविंदा को अपना आदर्श मानते हैं। रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनायी है। रणवीर सिंह ने  बताया, ‘‘मैं गोविंदा, अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानता हूं। मैं  इन्हीं एक्टर्स को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। इस कदर ये कलाकार मेरे अंदर  जवां हैं कि मेरी एक्टिंग में ना चाहते हुए भी इनकी झलक आ ही जाती है। गोविंदा को मैं कम्प्लीट परफॉर्मर मानता हूं. चाहे वो इमोशन की बात हो,  डांस की या कॉमेडी की, वे इन तीनों में किसी भी अन्य कलाकार से काफी आगे  हैं।’’  
 
रणवीर सिंह ने कहा ‘‘अनिल कपूर  अपनी हर फिल्म को इस तरह से  समझते हैं जैसे  ये उनकी पहली फिल्म है। वे कभी किसी चीज को लेकर ओवर  कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं। उनके अंदर हमेशा पहले से अच्छा करने को लेकर एक  भूख रहती है। मैं उनके जैसा बनने की कोशिश करता हूं। मुझे अमिताभ बच्चन की  सीरियसनेस काफी पसंद है।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »