24 Apr 2024, 22:38:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सूर्यवंशी में काम नहीं कर रही है कैटरीना : रोहित शेट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 12:47PM | Updated Date: Jan 19 2019 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित  शेट्टी का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ काम  नही कर रही है। रोहित शेट्टी सिंबा की सफलता के बाद अक्षय  कुमार को लेकर फिल्म सूर्यवंशी बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि अक्षय  के अपोजिट फिल्म में कैटरीना का चयन किया जा सकता है लेकिन फिल्म के  निर्देशक रोहित शेट्टी ने बताया है कि इसमें कैटरीना, अक्षय के अपोटिज नहीं  नजर आएंगी।
 
रोहित शेट्टी ने  कहा, ‘‘ये खबर गलत है. हम लोग अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।’’ रोहित शेट्टी ने साफ कर दिया कि फिलहाल कटरीना कैफ, सूर्यवंशी का हिस्सा  नहीं हैं। अक्षय और कैटरीना अंतिम बार तीस मार खां में साथ नजर आए थे।  सूर्यवंशी की शूटिंग अप्रैल से शुरू की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »