29 Mar 2024, 18:25:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ‘खिलाड़ी’ कुमार अक्षय कुमार के गाने पर थिरकने जा रहे हैं। बॉलीवुड में इन दिनों नब्बे के दशक के गानों का रीमिक्स बनाए जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। अब एक और फिल्म में 90 के दशक के गाने का रीमिक्स दिखाई देगा। इस बार इस रीमिक्स में अक्षय कुमार के  गाने पर कार्तिक आर्यन थिरकते नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'लुका छुपी' में अक्षय का सुपरहिट सॉन्ग दिखाई देगा।
 
अक्षय कुमार की फिल्म 'अफलातून' में उनपर गाना 'ये खबर छपवा दो अखबार में' फिल्माया गया था। अब इस गाने को रीक्रिएट किया जा रहा है। ऑरिजनल गाने को अक्षय कुमार और उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया था। इस बार इस गाने को कार्तिक आर्यन और कृति सैनन पर फिल्माया जाएगा। 
 
बताया जा रहा है कि हाल में इस गाने की शूटिंग मुंबई के वसई फोर्ट में की गई है। इस गाने में 150 से ज्यादा बैकग्राउंड डांसर्स का इस्तेमाल किया गया है और इसे विजय गांगुली ने कॉरियॉग्राफ किया है। फिल्म 'लुका छिपी' मथुरा शहर की कहानी है जिसमें कार्तिक ने लोकल रिपोर्टर की भूमिका निभाई है और कृति इसमें एक ऐसी लड़की बनीं हैं जो दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी करके शहर में वापस आई है। फिल्म इस साल एक मार्च को रिलीज होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »