28 Mar 2024, 16:15:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद से लगातार किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इस सेलिब्रिटी कपल के बारे में शादी के बाद से ही यह चर्चा हो रही है कि क्या दीपिका पादुकोण अपना सरनेम बदलेंगी, क्योंकि ज्यादातर यही होता है कि शादी के बाद लड़की अपना सरनेम बदल लेती है। शादी के बाद दीपिका से जब एक इंटरव्यू में सवाल किया गया था तो उन्होंने मजाक-मजाक में कह दिया था कि रणवीर सिंह पादुकोण क्यों नहीं। 
 
इसके बाद जब रणवीर सिंह से उनके सरनेम चेंज करने के बारें में एक सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि अपने सरनेम में सिंह की जगह पादुकोण जोड़ना उनके लिए खुशी की बात होगी। रणवीर सिंह ने कहा कि जब से उन्‍होंने अपना सरनेम भवनानी ड्राप किया है, तो उन्‍हें दूसरा सरनेम तो चाहिए ही। ऐसे में पादुकोण सरनेम लगाने से उन्‍हें कोई गुरेज नहीं है। 
 
रणवीर ने कहा कि वैसे भी पादुकोण सरनेम अपने आप में लीजेंड्री है। बता दें कि ये कपल पिछले साल ही नवंबर के महीने में इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे हैं। इस मौके पर उनके परिवारवालों के अलावा उनके करीबी दोस्‍त भी शामिल हुए थे।
 
रणवीर का कहना है कि यह लीजेंडरी सरनेम है, तो क्यों नहीं। बता दें कि दीपिका ने फिलहाल अपना सरनेम नहीं बदला है. जबकि शादी के बाद सोनम आहूजा और प्रियंका चोपड़ा ने अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट में सरनेम बदल लिए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपना सरनेम शादी के बाद बदल लिया था। ऐसे में खबरें थीं कि शादी के बाद दीपिका भी अपना सरनेम बदलकर सिंह सरनेम जोड़ेंगी। लेकिन फ़िलहाल दीपिका ने अपने सरनेम में कोई तब्दीली नहीं की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »