29 Mar 2024, 05:56:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रिया को मिला गोल्डन चांस, कर रही इस अभिनेत्री का रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 12:56PM | Updated Date: Jan 15 2019 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी आंखों की अदाओं से पूरे देश को दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर वारियर इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल प्रिया इन दिनों 'श्रीदेवी बंगलो' फिल्म में सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी की कहानी को परदे पर जी रही हैं। 
 
फिल्म का टीजर रविवार की शाम मुंबई में लॉन्च किया गया। फिल्म का टीजर देखकर पता चलता है कि सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत बॉथटब में हो जाती है। फिल्म में प्रिया के अलावा अभिनेता प्रियांशु चटर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पिछले दिनों वह फिल्म का कुछ हिस्सा लंदन में शूट कर भारत लौटी हैं। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत माम्बुली हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »