29 Mar 2024, 20:38:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'उरी' को मिल रहे रिस्पॉन्स से खुश हैं विक्की कौशल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2019 12:06PM | Updated Date: Jan 14 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नई रिलीज फिल्म 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' में भारतीय कमांडो की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल फिल्म को दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से खुश हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की पूरी टीम के लिए यह अनुभव एक सपने जैसा है कि दर्शकों ने इसे स्वीकार कर लिया है। 'उरी..' की सफलता के बाद विक्की कौशल ने सहकलाकारों- मोहित रैना और यामी गौतम के साथ शनिवार को मुंबई में मीडिया से बात की। 
 
फिल्म की कहानी वर्ष 2016 में जम्मू के उरी में हुए आतंकवादी हमले पर आधारित है, जिसके बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। सूत्रों ने बताया कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.20 करोड़ रुपये की कामई कर ली है। 
 
विक्की कौशल ने कहा, जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती, तब तक आपको अंदाजा नहीं होता कि यह चलेगी या नहीं। लेकिन कल से फिल्म को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, वह अभिभूत कर देने वाली है। यह एक सपनीले अनुभव जैसा है कि दर्शकों ने फिल्म को बाहें फैलाकर स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वह आदित्य धर के काम से बेहद खुश हैं, क्योंकि बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, कीर्ति कुलहरि, मोहित रैना और परेश रावल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »