20 Apr 2024, 06:40:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

3 साल से गायब हैं विशाल ठक्कर, संजय दत्त के साथ कर चुका है काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2019 12:04PM | Updated Date: Jan 14 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता संजय दत्त की लोकप्रिय फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस को संजय दत्त के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। इस फिल्म ने बाक्सआफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। फिल्म के सभी किरदार लोगों के मन में बसे हैं। इन्हीं में से एक एक्टर है विशाल ठक्कर। विशाल ठक्कर का फिल्म में महज 7 मिनट का रोल था, जिसने विशाल को काफी शोहरत भी दिलाई। लेकिन आपको ये जानकर बड़ी हैरानी होगी कि विशाल पिछले तीन सालों से लापता है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
 
विशाल की आखिरी बातचीत 2015 में मां से हुई थी। व‍िशाल ने उस रात मां से फिल्म देखने को कहा था, लेकिन मां ने किसी कारण जाने से मना कर द‍िया। जानकारी के मुताबिक मां से बातचीत के बाद व‍िशााल रात 10.30 बजे घर से न‍िकल गया। रात एक बजे व‍िशाल ने अपने पिता महेंद्र को मैसेज किया कि वो किसी पार्टी में जा रहा है, दूसरे द‍िन लौट कर आएगा।
 
लेकिन वो फिर कभी वापिस नहीं आया। इस घटना को तीन साल हो गए हैं। व‍िशाल ठक्कर के गुमशुदा केस में पुल‍िस का कहना है कि उसे गर्लफ्रेंड के साथ 1 जनवरी को सुबह 11.45 देखा गया था। वहां से उसने अंधेरी के लिए र‍िक्शा ल‍िया। उसकी आख‍िरी फेसबुक पोस्ट 12.10 मिनट पर आई थी, ज‍िसमें ल‍िखा था हैप्पी न्यू ईयर। इसके थोड़ी देर बाद व‍िशाल का फोन बंद हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »