29 Mar 2024, 03:08:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका के साथ ‘सुपरगर्ल’ में काम करना चाहती हैं कंगना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 12:18PM | Updated Date: Jan 13 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर कंगना रनौत ,देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘सुपरगर्ल’ फिल्म में काम करना चाहती हैं। कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में कंगना ने लक्ष्मीबाई की भूमिका  निभायी है। कंगना ने कहा कि वह प्रियंका के साथ एक सुपरगर्ल फिल्म में काम करना चाहती हैं।
 
कंगना ने कहा, ‘‘मैंने प्रियंका के साथ ‘कृष 3’ में काम किया है। इस फिल्म में वे एक सामान्य लड़की के किरदार में नजÞर आई थीं लेकिन मुझे लगता है कि हम दोनों ही सुपरगर्ल्स की तरह हैं और मैं उनके साथ कुछ इसी कॉन्सेप्ट की फिल्म में काम करना चाहूंगी। प्रियंका यूं भी अपनी जिंदगी में एक टफ महिला हैं।’’ गौरतलब है कि कंगना की ‘मणिकर्णिका’ 25 जनवरी को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »