20 Apr 2024, 03:12:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी वाली फिल्म ‘अरब’ बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के पलायन की पीड़ा सिल्वर स्क्रीन पर बयां करेंगी। पराग पाटिल के निर्देशन में बन रही पलायन पर आधारित फिल्म अरब का निर्माण रत्नाकर कुमार कर रहे हैं। फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ ,आम्रपाली दुबे, अवेधश मिश्रा, सुशील सिंह, देव सिंह समेत कई कलाकार काम कर रहे हैं।
 
पराग पाटिल और रत्नाकर कुमार ने बताया कि पलायन बिहार और यूपी के लोगों  के लिए कोई नई चीज नहीं है, लेकिन आज के दौर में यह बेहद गंभीर मसला बन  चुका है। चाहे अपने देश में हो या दूसरे देशों में। यहां के लोग पलायन की  पीड़ा सदियों से झेलते रहे हैं। पेट की भूख मिटाने लिए बिहार झ्र यूपी के  लोग अपनी माटी से दूर ‘अरब’ तक पहुंच जाते हैं। उसके बाद उन्हें क्या -  क्‍­या झेलना होता है, एक ऐसी ही कहानी लेकर हम आ आ रहे हैं।
 
उन्होंने  बताया कि बिहारझ्रयूपी के लोग जब अपने देश को छोड़ कर अरब तक की यात्रा कर  लेते हैं जहां उनके साथ भाषा, रहन-सहन, खान-पान और स्­थानीय लोगों के साथ  सामंजस्­य बनाना कितना मुश्किल होता है, यह इस­ फिल्म में दिखाया जायेगा।  फिल्म का मकसद लोगों के बीच एक संदेश पहुंचाना है, इसके लिए भोजपुरी से  अच्छी कोई भाषा नहीं हो सकती थी इसलिये हमने इस विषय पर फिल्म बनाने की  सोची।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »