23 Apr 2024, 12:57:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या और अभिषेक नहीं करते एक-दूसरे के साथ हैं बहस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2019 2:50PM | Updated Date: Jan 8 2019 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का कहना है कि वह और अभिषेक बच्चन एक-दूसरे के साथ बहस नहीं करते हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने शादी से पहले और बाद में कई फिल्मों में एक साथ काम किया। ऐश्वर्या ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। उनसे जब पूछा गया कि वो और अभिषेक किस बारे में सबसे ज्यादा बहस करते हैं तो उन्होंने इसे हंसी में टाल दिया। उन्होंने बताया, ‘हमारा स्वाभाविक रूप से बहुत मजबूत व्यक्तित्व है।
 
मुझे लगता है कि बहस करने और चर्चा करने के बीच एक बहुत ही पतली लाइन है। हम बहुत चर्चा करते हैं। ऐश्वर्या से जब पूछा गया कि क्या अभिषेक की कोई आदत बहस की ओर ले जाती है, तो उन्होंने कहा, ‘हमारी शादी को 12 साल हो गए हैं। शादी से कई साल पहले से हम एक-दूसरे के दोस्त हैं। हम एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। हमने हमेशा बहुत बात की है। हम किसी भी चीज पर बात करते हैं। एश्वर्या और अभिषेक दोनों जल्द ही फिल्म गुलाब जामुन में एक बार फिर से साथ नजर आने जा रहे हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »