28 Mar 2024, 19:57:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार की जाती है जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी है। दीपिका पादुकोण का जन्म 05 जनवरी 1986 को हुआ। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण देश के मशहूर बैडंमिटन खिलाड़ी रह चुके है।

दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत मॉडंलिग से की। वर्ष 2006 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम से दीपिका ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट शाहरूख खान थे। शाहरूख दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और फिल्म भी सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के लिये दीपिका को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2008 में दीपिका की बचना ऐ हसीनो प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ थी। फिल्म टिकट खिड़की पर औसत सफलता ही हासिल कर सकी। इसके बाद दीपिका की चांदनी चौक टू चाइना और कार्तिक कॉंलिग जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »