20 Apr 2024, 03:32:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म बनाने के कारोबार की कोई जानकारी नहीं : फातिमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 12:02PM | Updated Date: Jan 2 2019 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपने करियर की शुरूआत आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से की। इस फिल्म को लोदों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद फातिमा फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में नजर आईं। इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स-ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। हाल ही में उन्हें फिल्म की कहानी को लेकर एक बड़ा बयान दिया।फातिमा का कहना है कि उन्हें फिल्म बनाने के कारोबार की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अच्छे विषय की कीमत उन्हें पता चल गई है।
 
फातिमा ने कहा-''मैं फिल्म बनाने के बारे में कुछ नहीं जानती। मुझे कमाई के तरीके समझ नहीं आते। हम खुशकिस्मत हैं कि आज कई नए विषय मौजूद हैं और निमार्ता भी नई प्रतिभाओं को बढ़ावा दे रहे हैं।''उन्होंने अपनी बात आगे जारी करते हुए कहा कि ध्यान पूरी तरह से कहानी पर होना चाहिए। अगर कहानी सच है तो वह अच्छा ही करेगी। हमें समझ आ गया है कि एक अच्छी कहानी लोगों का दिल जरुर जीत लेगी। बता दें कि कुछ समय पहले ही फातिमा ने आमिर संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी।
 
फातिमा ने कहा था कि  मुझे ये बात बहुत अजीब लगी थी। एक बार मेरी मां घर में बैठ कर टीवी देख रही थी। इसके बाद उन्होंने मुझे कहा बेटी तेरी तस्वीर टीवी पर आ रही है। मैंने जब ये देखा तो मैं बहुत डिस्टर्ब हो गई। खबर चलाने के तरीका बहुत ही गलत था। जो लोग मेरे बारे में यह सब कुछ लिख रहे हैं वो लोग वहीं है जो मुझ से बहुत अच्‍छी तरह से मिलते हैं। अब मैंने इन खबरों पर रिएक्ट करना छोड़ दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »