29 Mar 2024, 00:10:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों एक-साथ स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर से मलाइका और अर्जुन एक-साथ नजर आए। बीती रात अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने न्यू ईयर की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में करण जौहर, हर्षवर्धन कपूर और चंकी पांडे समेत सितारो ने शिरकत की थी। 
 
वहीं इस पार्टी में मलाइका-अर्जुन भी पहुंचे थे। वैसे तो इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की मगर कल रात कुछ ऐसा  तस्वीरों में कैद हो गया, जो साफ इशारा करता है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट करते है।  दरअसल, मलाइका संजय कपूर की पार्टी में अर्जुन संग एक ही गाड़ी में पहुंची और सामने आई तस्वीरों में मलाइका-अर्जुन एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे है। इस दौरान मलाइका ने ब्राउन कलर की ड्रैस पहनी हुई थी, वहीं अर्जुन ने जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट वियर की हुई थी।   
 
बीते दिनों मलाइका ने एक पेंडेट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। जिसे देखने के बाद लोग इस पेंडेट में ए को अर्जुन कपूर का नाम देने लगे और मलाइका को ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम मलाइका अरोड़ा खान से बदलकर मलाइका अरोड़ा रख दिया है। वहीं उन्होंने तस्वीर शेयर कर फैंस को भी बताया कि अट नहीं टअ हैं यानी मलाइका अरोड़ा। मलाइका अर्जुन अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »