29 Mar 2024, 01:44:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की डिनर पर स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर से मलाइका और अर्जुन डिनर करने पहुंचे। इस दौरान ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं। आउटफिट के साथ रेड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रही है।वहीं अर्जुन व्हाइट टीशर्ट के साथ कैप पहने हुए कूल अंदाज में दिखे।
 
जहां अर्जुन मीडिया कैमरा को इग्नोर करते दिखे वहीं मलाइका ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।रेस्टोरेंट से बाहर आते ही फोटोग्राफर्स ने दोनों की तस्वीरें क्लिक करनी शुरू कर दी। बीते दिनों मलाइका ने ने एक पेंडेट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।जिसे देखने के बाद लोग इस पेंडेट में ए को अर्जुन कपूर का नाम देने लगे औक मलाइका को ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम मलाइका अरोड़ा खान से बदलकर मलाइका अरोड़ा रख दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »