29 Mar 2024, 06:16:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 12:59PM | Updated Date: Dec 27 2018 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के नए पोस्टर में बाप-बेटी की जोड़ी में अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ-साथ राजकुमार राव भी नजर आ रहे हैं। नए पोस्टर में लिखी लाइन साल का सबसे अप्रत्याशित रोमांस ने दर्शकों को ओर अधिक प्रत्याशित कर दिया है।
 
अनिल कपूर और सोनम कपूर द्वारा निभाए गए एक पिता और बेटी के बीच स्नेहभरे रिश्ते को प्रदर्शित करते हुए 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की टीम ने हाल ही में अनिल कपूर के जन्मदिन पर एक पोस्टर जारी किया था। अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, इसे दिमाग से नहीं दिल से देखो, क्योंकि दिल दा मामला है।
 
फॉक्स स्टार हिंदी के आधिकारिक हैंडल ने भी 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा, बिना लेबल के प्रेम देखें। फिल्म का पहला लुक पोस्टर हाल ही में अनिल कपूर द्वारा उनके 62 वें जन्मदिन के अवसर पर लॉन्च किया गया था जिसने दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड के बीच भी उत्साह बढ़ा दिया है।
 
फिल्म में सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला भी नजर आएंगी। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ट्रेलर 27 दिसंबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा  विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »