मुंबई। दिल्ली की बस में हुई दर्दनाक, दुखद 'निर्भया कांड' से प्रेरित निर्माता तारिक खान और निर्देशक शारिक मिन्हाज की फिल्म 'दिल्ली बस' जल्द रिलीज होने जा रही है। फिल्म को विपुल शाह ने प्रेजेंट किया है। निर्भय की छठवीं डेथ एन्वरसरी पर यह फिल्म से जुड़े लोगों की श्रद्धांजलि है। इसका म्यूजिक जी म्यूजिक ने रिलीज किया है। निर्भया का रोल हरियाणा की दिव्या सिंह ने किया है, जोकि पहले टीवी में एंकरिंग करती थी और यह उनकी पहली फिल्म है।हिंदी फीचर फिल्म 'दिल्ली बस' के क्रिएटिव डायरेक्टर एस के दास है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में एक पोलिस आॅफिसर का रोल भी किया है।
डॉ.एस के दास ओडिसा के भुनेश्वर के रेवेनुए डिपार्टमेंट में एस डी एम के तौर पर काम करते हैं। फिल्म के निमार्ता तारिक खान और इसे विपुल आर शाह ने प्रेजेंट किया है।जोकि बिल्डर है,साथ ही साथ शो आगेर्नाइजर हैं। फिल्म के निर्देशक शारिक मिन्हाज है।जोकि हमेशा देश की ज्वलंत मुद्दों पर, सत्य घटनाओं पर और कॉन्ट्रोवर्शियल सब्जेट पर बनी फिल्मों का निर्देशन करते हैं। इससे पहले वे गुजरात के गोधरा कांड पर फिल्म 'चांद बुझ गया जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म चार्ज शीट पर बनी है। इसमें थोड़ा फिल्मी लिबर्टी लिया गया है और कुछ अलग भी जोड़ा गया है ताकि यह डोकुमेंटरी ना लगे। यह फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।