19 Apr 2024, 08:39:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका और मेघना गुलजार की नई फिल्म का नाम होगा 'छपाक'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2018 12:28PM | Updated Date: Dec 21 2018 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण शादी के बाद फिल्म ‘छपाक में काम करने जा रही हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ शादी की है। दीपिका की अंतिम फिल्म ‘पद्मावत इस वर्ष के शुरुआत में प्रदर्शित हुयी थी। इसके बाद से दीपिका ने किसी फिल्म में काम नहीं किया।
 
दीपिका पादुकोण अब मेघना गुलजार की नयी फिल्म में काम करने जा रही है। फिल्म का नाम होगा ‘छपाक होगा। ऐसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित होगी फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार मेघना गुलज़ार के साथ काम करेंगी। इसमें वह विक्रांत मेसी के साथ दिखेंगी। बताया जा रहा है कि दीपिका इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।
 
मेघना गुलजार ने कहा कि हम मार्च 2019 के तीसरे वीक में फिल्म शुरू करेंगे। विक्रांत वह शख्स हैं, जिनके साथ मैं ‘राजी के बाद से काम करना चाहता थी। मैंने उन्हें ‘ए डेथ इन द गंज में देखा था। कुछ अभिनेता ऐसे हैं, जिनके साथ आप काम करना चाहते हैं और मुझे खुशी है कि मुझे उनके लिए एक योग्य किरदार गढ़ने का मौका मिला जिसमें वह दीपिका के साथ नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »