29 Mar 2024, 21:17:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अरूण यादव ने बुधनी से भरा नामांकन पत्र, सीएम शिवराज से होगा मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 3:11PM | Updated Date: Nov 9 2018 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने आज मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की प्रतिष्ठित बुधनी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे। बुधनी से मिले समाचार के अनुसार यादव दोपहर में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचे और नामांकनपत्र दाखिल करने संबंधी सभी औपचारिकताओं को पूरा किया। बुधनी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपना परचा पहले ही दाखिल कर चुके हैं। 
 
इसके पहले यादव ने राजधानी भोपाल में अपने निवास पर संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय होगी और एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। यादव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने का आदेश दिया है। वह पूरी ताकत से चुनाव मैदान में रहेंगे और चुनाव भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि वे बुधनी क्षेत्र के गांव गांव में जाकर भाजपा और उसके नेता चौहान की असलियत आम लोगों को बताएंगे। बुधनी क्षेत्र में नर्मदा नदी के किनारे सबसे अधिक अवैध उत्खनन हो रहा है।
 
यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे 'बलि का बकरा' नहीं हैं। पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और अपनी जीत दर्ज कराएंगे। उन्होंने राज्य में प्रत्येक वर्ग के परेशान होने का आरोप लगाया और कहा कि पंद्रह वर्ष के भाजपा के शासन में आम लोग परेशान हो चुके हैं। वे बदलाव चाहते हैं। अब कांग्रेस की सरकार बनेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत हासिल होगा और इसके बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा। श्री अरूण यादव पूर्व उप मुख्यमंत्री सुभाष यादव के ज्येष्ठ पुत्र हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »