भोपाल। राजधानी भोपाल के अवधपुरी स्थित छत्रावास में दिव्यांग बालिकाओं के साथ हुए छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामलों में रविवार को पुलिस ने पीड़िताओं से घटना स्थल की पहचान कराकर, उनके बयान दर्ज किए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह इंदौर का एक पुलिस दल सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ के साथ चारों पीड़िताओं को लेकर भोपाल के अवधपुरी स्थित घटना स्थल पहुंचा था।
यहां भोपाल पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ पीड़िताओं ने घटना स्थल की पहचान की है। धार पुलिस ने इस मामले में एक पीड़िता की शिकायत पर एक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है, जबकि इंदौर जिले की हीरानगर थाना पुलिस दो बहनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत, तो एक पीड़िता की शिकायत पर कुकर्म, दुष्कर्म का अश्विनी शर्मा पर दर्ज किया है।