20 Apr 2024, 10:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल में बोले अमित शाह, हिंदू संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2018 2:45PM | Updated Date: May 4 2018 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हिंदू संस्कृति और धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इसके लिए देश से माफी मांगना चाहिए। अमित शाह ने भोपाल में भेल दशहरा मैदान में पार्टी की मध्यप्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं।  राहुल गांधी ने हिंदू धर्म और सनातन परंपरा को बदनाम करने का कार्य किया है। इसके लिए श्री गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए।
 
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को संवैधानिक संस्थाओं पर भी विश्वास नहीं है। वे ऐसी संस्थाओं को भी बदनाम करने की नीयत से उन पर हमले कर रहे हैं। लेकिन वे अभी तक अपने मंतव्य में सफल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के ऐसे मंसूबों को सफल होने भी नहीं देंगे। शाह ने कहा कि कांग्रेस इस वर्ष के अंत में इस राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी विजय हासिल नहीं कर पाएगी। यह चुनाव 'उद्योगपति, राजे महाराजे' और भाजपा के किसान तथा आम व्यक्ति के बीच होगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »