20 Apr 2024, 14:06:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चेटी चंड्र महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे पटवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 6:53PM | Updated Date: Mar 19 2018 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानपुर में सिन्धी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित चेटी चंड्र महोत्सव 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस महोत्सव में के मुख्य अतिथि संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा होंगे। सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक राजेन्द्र प्रेमचन्द्रानी ने बताया कि सुल्तानपुर स्थित थाना ग्राउंड पर शाम को 7 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष पुरषोत्तम देवनानी विशिष्ट अतिथि होंगे। किशोर रामानी अध्यक्षता करेंगे। महोत्सव में विश्व विख्यात गायिका सुश्री काजल चंदी रामानी के साथ सरल रोशन एवं दिलीप लालवानी की संगीतमय प्रस्तुति भी होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »