19 Apr 2024, 06:16:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजयुमो विस्तार में पंचायत गठन अभियान अहम - जोशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 6:50PM | Updated Date: Mar 19 2018 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जतना पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के मंत्री एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रभारी पंकज जोशी ने कहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर मोर्चा का गठन इसके विस्तार में अहम रोल निभाएगा। प्रदेश भाजपा द्वारा यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार जोशी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजयुमो की प्रदेश स्तरीय बैठक में यह बात कही। बैठक में भाजयुमो का सभी 23040 ग्राम पंचायतों तक गठन करने की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की रीढ़ है। पंचायत से लेकर केंद्र तक हमारी सरकार है। भाजयुमो का विस्तार गांव-गांव तक हो और मिशन 2018 एवं 2019 में मोर्चा की निर्णायक भागीदारी हो। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने कहा कि युवा मोर्चा ने पंचायत स्तर तक गठन करने के लिए 'स्पेशल 11' अभियान प्रारंभ किया है। 30 मार्च तक प्रदेश में सभी पंचायतों पर 11 सदस्यीय समितियां गठित होंगी। इसके बाद 5 मई को चलो पंचायत अभियान का आयोजन सभी 23040 ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »