29 Mar 2024, 03:31:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

BJP का महिला अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाना निंदनीय: सलूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 6:21PM | Updated Date: Jan 21 2020 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने राजगढ़ घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर हमला करते हुए आज कहा कि जिस महिला अधिकारी से उन्हें माफी मांगनी चाहिए, उसी के खिलाफ वह रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे हैं, जो निंदनीय है। सिंह ने यहां जारी बयान में कहा कि महिला अधिकारी से कथित दुर्व्यवहार की सच्चाई सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद भाजपा के नेताओं का उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाना निंदनीय है, जबकि भाजपा के एक जांच दल द्वारा कल ही इस मामले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि जिस महिला अधिकारी से उन्हें माफी मांगनी चाहिए उसी के खिलाफ वे रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की रिपोर्ट दर्ज करने की घोषणा करना यह बताता है कि वह जानबूझकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन के नाम पर बगैर अनुमति रैली निकालकर माहौल खराब करने का काम किया और अभी भी निरंतर भाजपा इसी काम में लगी हुयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »