29 Mar 2024, 06:59:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

राज्य सरकार की नई योजनाओं से रू-ब-रू हुए विद्यार्थी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 12:26AM | Updated Date: Nov 14 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। एम.पी. माय गव द्वारा स्वराज भवन में राज्य सरकार की नई योजनाओं और अभियानों पर परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें नागरिकों एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार परिचर्चा में मेट्रो परियोजना, मेग्नीफिसेंट मध्यप्रदेश, जनाधिकार, आपकी सरकार-आपके द्वारा, उच्च शिक्षा विभाग और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का अंग्रेजी भाषा के लिये पायलेट प्रोजेक्ट, एम.पी. टूरिज्म, इंदिरा गृह ज्योति योजना आदि पर चर्चा की गई।

 

इन विषयों पर नागरिकों को जानकारी देकर उनके सुझाव भी आमंत्रित किये गये। नागरिकों ने इन योजनाओं के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किये। इस अवसर पर राज्य लोक सेवा अभिकरण के संचालक रिपुदमन सिंह तथा मेट्रो रेल परियोजना के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर हरिओम शर्मा, एम.पी. टूरिज्म बोर्ड के संचालक डॉ. मनोज सिंह, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के महाप्रबंधक आनंद श्रीवास्तव, उच्च शिक्षा विभाग की प्रोफेसर श्रीमती अनुपमा रावत और प्रो. पवन पंडित उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »